अंबिकापुरछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशब्रेकिंग न्यूज

शिकारी ने साथी को जंगली सूअर समझ कर मारी गोली, मौत के बाद शोक में डूबे परिवार

जंगली सूअर समझकर मारी गोली, 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत

अंबिकापुर. बलरामपुर जिले के डिंडो चौकी क्षेत्र के लोग शुक्रवार को जंगली सूअर का शिकार करने जंगल में गए थे। इस दौरान जंगली सूअर के भ्रम में शिकारी ने भरमार बंदूक से अपने ही साथी को गोली (Shoot by gun) मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक ने इसी वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भरमार बंदूक जब्त कर लिया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के डिंडो चौकी अंतर्गत ग्राम बेलसर निवासी मुकेश कुमार आयाम (Shoot by gun) 18 वर्ष ने इसी वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को वह गांव के ही राजेंद्र पंडो 40 वर्ष के साथ विमलापुर, बेलकोता जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने गया था। दोपहर को सभी जंगल में अलग-अलग सूअर की खोजबीन में लगे थे।
इसी बीच झाडिय़ों के बीच से आवाज आई तो राजेंद्र पंडो ने उसे जंगली सूअर समझकर भरमार बंदूक (Shoot by gun) से गोली चला दी। लेकिन गोली छात्र मुकेश कुमार आयाम को लगी। गोली लगते ही मुकेश वहीं गिर गया और चिल्लाने लगा। जब राजेंद्र पंडो वहां पहुंचा तो वह छटपटा रहा था। इसी बीच उसकी मौत हो गई।

गांव में जाकर दी सूचना

घटना से व्यथित राजेंद्र पंडो सीधे गांव पहुंचा और मुकेश के परिजनों व गांव वालों को घटना (Shoot by gun) की सूचना दी। इसके बाद परिजन व ग्रामीण जंगल में पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि मुकेश औंधे मुंह गिरा पड़ा है। उसकी पीठ में गोली लगी थी। देर शाम मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई थी।

 

रातभर शव का किया पहरा

इधर मृतक मुकेश के परिजनों व ग्रामीणों ने रातभर शव (Shoot by gun) का पहरा किया। उन्हें आशंका थी कि कहीं कोई जंगली जानवर शव को न खा ले। शनिवार की सुबह त्रिकुंडा थाना व डिंडो चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सूचना पर एसडीओपी बाजीलाल सिंह भी घटना स्थल पहुंचे। फिर शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद

मामले में पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पंडो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भरमार बंदूक भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि जंगली सूअर होने के भ्रम में आरोपी राजेंद्र पंडो ने गोली (Shoot by gun) चलाई थी।

उसे जरा भी अंदेशा नहीं था कि झाडिय़ों के बीच छात्र मुकेश है। इस मामले में पुलिस अन्य लोगोंं के बारे में भी पता कर रही है कि दोनों के साथ और कौन-कौन जंगल में शिकार करने गया था।

Related Articles

Back to top button