बलौदाबाजार ज़िला
मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं के लिए पुलिस और ड्रग्स स्पेक्टर की दबिश

छत्तीसगढ़ मैं नशीली दवाई के कारोबार को देखते हुए बालौदा बाजार पुलिस अलर्ट हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आज बया में ड्रग इंस्पेक्टर किशोर ठाकुर बलौदा बाजार के साथ बया चौकी प्रभारी धनेश टाडेकर अपने पुलिस टीम के साथ बया में स्थित आशीष मेडिकल व बजरंग मेडिकल में छापामार कार्रवाई कर नशीली दवाइयों की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी।। ड्रग इंस्पेक्टर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाई बेचने वालों में हड़कंप व्याप्त है।




