छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

सरकारी विभाग में 400 पदों पर निकली भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में कई पदों पर नौकरियां निकली है. इसके भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आवेदनकर्ता छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. व्यापम की बेवसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर इसकी सारी जानकारी उपलब्ध है. जल संसाधन विभाग में कुल 400 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें उप अभियंता सिविल बैकलॉग के लिए 18 पद और उप अभियंता सिविल नियमित पद 382 पद के लिए भर्ती निकाली गई है. इन पदों पर सीधी भर्ती होगी. बता दें कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 8 मई 2022 को इस पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. विस्तृत विज्ञापन, शैक्षणिक योग्यता, पाठ्यक्रम, भर्ती प्रक्रिया और नियम और शर्तें आदि वेबसाइट में अपलोड है.

 

Related Articles

Back to top button