आईपीएल के 5 सटोरियों को रात्रि गस्त में पुलिस ने पकड़ा 1 लाख रु के साथ 6 नग मोबाइल जब्त किया

शहर में जुंआ,सट्टा पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में शक्त से शक्त कार्यवाही लगातार जारी
महानगर के तर्ज पर शहर में चल रहा था हाईटेक आईपीएल सट्टा, 5 सटोरियो को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार ,1 लाख रु जब्त…

CG09NEWS 30/09/2020 |कवर्धा-नगर में गश्ती के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि शहर के कई जगहो में कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट मैच में रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिला कर अवैध धन अर्जित कर रहे है। जिस पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल विभिन्न क्षेत्रो मे चार टीम बनाकर रवाना किया गया जिसमे दर्रीपारा कवर्धा में सट्टा खेला रहे अब्दुल मुकिम पिता अब्दुल मुबीन खान को तथा गुप्तापारा कवर्धा में सट्टा खेला रहे नारायण गुप्ता पिता विश्वनाथ गुप्ता, कबीरपारा कवर्धा में सोनू निषाद पिता धरम निषाद, संतोषी मंदिर के पास गुप्तापारा से राहुल पिता गज्जू जायसवाल, रामनगर कवर्धा में जानी ठाकुर पिता राजू ठाकुर को आईपीएल सट्टा खिलाते हुये पाये जाने से जुमला रकम 100050 रूपये सट़टा पट्टी, 06 नग मोबाईल जप्त कर थाना कवर्धा में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्य में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह, आशीष सिंह, रघुवंश पाटिल, संजय मेरावी, चन्द्रकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक ,चुम्मन साहू, राजकुमार चन्द्रवंशी,धन्नू दिवाकर, -रविप्रकाश पाटले , आर शमशेर अली, संदीप शुक्ला, दिलीप लहरे, सैनिक अनिल पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।
जिले में जुआ,सट्टा,आबकारी पर अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के0एल0ध्रुव के निर्देशन एवं अति0पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक/क्राईम बी.आर.मंडावी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के कुशल नेतृत्व में कल 4 टीम बनाकर रवाना किये थे ,सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने सभी को बधाई दिए।



