अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

शिवनाथ पुल पर फैक्ट्री मैनेजर से लूट दो थाने घूमने के बाद हुई एफआईआर

दुर्ग/12 जुलाई 2021/ पुलगांव थाना क्षेत्र स्थित शिवनाथ पुल पर 8 जुलाई की रात करीब 2 लूट हुई। मामले में पुलिस ने 48 घंटे बाद एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने बताया कि रसमड़ा स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाला पदुम नगर निवासी डीवी जनार्दन राव अपने साथी जितेंद्र, गन्नू और कंपनी की गाड़ी के ड्राइवर करण के साथ ढाबा खाना खाने गए थे।
लौटते समय शिवनाथ पुल पर दो बाइक में तीन लोग गाड़ी खड़ा करके खड़े मिले। उनमें से एक ने हाथ देकर गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद दो सौ रुपए की मांग करने लगे। पैसा निकालकर देने की कोशिश की तो एक ने पर्स छीन लिया।
45 सौ रुपए निकालने के बाद धमकाकर वहां से भगा दिया। राव ने इसकी शिकायत अंजोरा पुलिस चौकी में की। जहां से उसे कोतवाली थाने भेज दिया गया। कोतवाली में शिकायत करने पर पुलगांव भेज दिया गया। 48 घंटे बाद एफआईआर किया गया।
बीएसपी में क्रेन ऑपरेटर से मोबाइल छीनकर भाग गए
वैशाली नगर पुलिस ने शनिवार देर रात मोहम्मद शरीफ निवासी डॉ.राजेंद्र प्रसाद चौक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना रात करीब 10 बजे श्री राम मार्केट चंद्रा मौर्या के पास हुई। मोहम्मद शरीफ प्लांट में क्रेन ऑपरेटर है।
शनिवार रात वह अपनी साइकिल से प्लांट जा रहा था। घटना स्थल पर बाइक सवार एक बदमाश उसके पीछे से आया। साइकिल पर लात मार दिया। वह गिर गया। जिसके बाद आरोपी उससे मोबाइल लूटकर फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button