गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 950 ग्राम मादक पदार्थ गांजा सहित आरोपी से मैस्ट्रो (एक्टिवा) वाहन जप्त ।

20 अगस्त 2021। गुरूवार को मुखबीर से सूचना मिली की मिलावट पारा केनाल रोड खुर्सीपार में एक व्यक्ति काले रंग के मेस्ट्रो (स्कुटी) मे गांजा रखा है जो बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर अवैध रूप से नशीले पदार्थ की बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाकर केनाल रोड पहुचा,जहाँ मुखबीर के बताये हुलिया के अनुसार मेस्ट्रो (स्कुटी) वाहन सवार व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया । नाम पूछने पर अपना नाम आरोपी निखिल श्रीवास्तव पिता राकेश श्रीवास्तव उम्र 25 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी जामुल का रहने वाला बताया।
आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक झिल्ली में भरा मादक पदार्थ 950 ग्राम गांजा कीमत 5000 रूपये मिला आरोपी को अपराध कमांक 400/2021 धारा 91 जॉफौ का नोटिस देकर गांजा रखने बिक्री के संबंध में लायसेस पेश करने बोला जो कोई कागजात पेश नहीं किया आरोपी का कृत्य 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक ए.के. देवांगन आरक्षक राकेश चौधरी, आरक्षक डी. प्रकाश की विशेष भूमिका रही।



