पति ने किया अपनी पत्नी कि हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

बेमेतरा| खंडसरा चौकी पुलिस ने हत्या के मामले में महिला के पति को गिरफ्तार किया है। घटना एक दिन पहले कि ही है| पुलिस ने आरोपी थानूराम साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिस पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
इससे पहले 23 नवंबर को अंजोरी राम साहू (60), सेमरिया, चौकी खंडसरा ने मामला दर्ज कराया कि 19 नवंबर को उनकी लड़की व नातिन को उसके ससुर कुमार साहू ने घर लाकर छोड़ दिया था। उसने बताया कि उसके पति थानू साहू बहू से मारपीट करते हैं। इसीलिए आपके यहां छोड़ रहा हूं। 23 नवंबर को सुबह 7 बजे अंजोरी लकड़ी काटने व मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी व लड़का गांव में ही मजदूरी करने चले गए। उनकी लड़की व नातिन घर में देखरेख के लिए रुके थे। अंजोरी का लड़का व पत्नी करीब 12 बजे घर आए और कुछ देर बाद अंजोरी खुद भी घर आई, तो उनकी लड़की घर के अंदर खून से लथपथ पड़ी थी।तत्काल 108 को कॉल करके बुलाया गया, तब उपचार के लिए 108 में सीएचसी खंडसरा लाया गया, जहां डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया था
पुलिस के मुताबिक ससुर को संदेह था कि उनके दामाद थानूराम साहू ने जान से मारने के उद्देश्य से ही कोई चीज से उसके सिर पर चोट पहुंचाया होगा। इसी आधार पर जांच की दिशा तय की गई। इस रिपोर्ट पर चौकी खण्डसरा, थाना बेमेतरा में धारा 302 कायम कर जांच शुरू की गई। इस घटना के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस पर खंडसरा चौकी प्रभारी को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के दौरान संदेही आरोपी थानूराम साहू (25), खाती, थाना खम्हरिया को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। इस पर उसने बताया कि पत्नी की चरित्र पर शंका होने से उसने अपराध को अंजाम दिया है। आरोपी थानूराम साहू पिता कुमार साहू को गिरफ्तार 24 नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया।



