कबीरधाम विशेषकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)कोरबा जिलाकोरिया जिलाछत्तीसगढ़ विशेषराजनांदगांव जिलारायगढ जिलारायपुर जिला
कोयले खदान में लगी भीषण आग,जानिए कैसे हुई ये घटना

कोरबा। जिले में बड़ा हादसा हो गया है। जिले के एसईसीएल की गेवरा कोल माइंस में कोयले की ढेर में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि खदान में आग लगे 36 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी भी आग नहीं बुझ पाई है। आग पर काबू पाने युद्ध स्तर पर काम जारी है। वहीं जहां आग लगी है वहां से कोयले के ढेर को अलग किया जा रहा है।



