अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशबिलासपुर जिलाविविधस्थानीय समाचार

सड़क हादसे में हुई आरक्षक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी जोरदार टक्कर

बिलासपुर.जिले में हुए सड़क हादसे में जेल आरक्षक की मौत हो गई है। वह पुल पर खड़ा हुआ था। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी जान चले गई। हादसा तोरवा थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक, जेल आरक्षक बलराम निषाद सोमवार रात को गुरुनानक पुल पर पड़ा खड़ा था। उसने अपनी बाइक को भी वहीं खड़ी कर दी थी। इसी दौरान रात के वक्त ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और वहां से निकल गया। घटना के बाद खून से लथपथ लोगों ने उसका शव देखा था। अधिक खून बह जाने के कारण ही उसकी मौके पर जान चले गई थी।खून से लथपथ उसका शव मिला था।

आस-पास के लोगों ने ही पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम का जानकारी दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को मृतक के जेब से एक परिचय पत्र मिला है। इसी परिचय पत्र से उसकी पहचान हो सकी है। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा दिया था। रात होने के कारण शव का पीएम नहीं हो सका था। अब मंगलवार को शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उस वाहन की तलाश कर रही है। जिसने आरक्षक को टक्कर मारी है।

Related Articles

Back to top button