अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला

इंजीनियरिंग की छात्रा ने ब्रेकअप किया तो प्रेमी ने प्रेमिका को वीडियो वायरल करने की दी धमकी, आरोपी को भेजा गया जेल

9 अगस्त 2021 | जामुल थाने में 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने जी. दुर्गा प्रसाद के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसकी पहचान स्कूल समय से है। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने एक साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

आरोपी फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर उसने आरोपी से ब्रेक अप कर लिया। इसके बाद भी आरोपी ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। परिचित और रिश्तेदारों के घर पर जाकर संबंधों की जानकारी देकर बदनाम करने लगा। इसके बाद युवती ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर जेवरा पुलिस ने 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर झड़ी राम साहू निवासी शक्ति नगर को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया है। शादी का प्रलोभन देकर आरोपी एक अन्य युवती से दुष्कर्म कर रहा था।

Related Articles

Back to top button