अपना जिलाजुर्मदिल्ली

Delhi: दिल्ली में नवजात बच्चों की हाई प्रोफाइल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमीरों को 5 से 10 लाख में बेचते थे मासूम, दो महिला समेत 3 गिरफ्तार

Delhi Police Busted Child Trafficking Racket: दिल्ली पुलिस ने इंटर स्टेट चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य राजस्थान और गुजरात से नवजात बच्चों को चुराकर दिल्ली में लाकर अमीरों को 5 से 10 लाख रुपए में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 3-4 दिन का नवजात शिशु भी बरामद किया है। पुलिस इनके रिकॉर्ड को खंगालने में जुट गई है। साथ ही पता कर रही कि अबतक कितने बच्चों को बेच चुकी हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं- यासमीन और अंजलि, और एक पुरुष जितेंद्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह की मास्टरमाइंड एक महिला सरोज है, जिसके इशारे पर ये लोग नवजात बच्चों की तस्करी करते थे।

Related Articles

Back to top button