भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यकारिणी घोषित

कवर्धा 16 मार्च । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडे और भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह की अनुसंशा और सहमति पर अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार घृतलहरे ने मोर्चा के जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा की ।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार घृतलहरे ने अपने कार्यकारिणी मे महामंत्री मिथलेश बंजारे, धनिराम घृतलहरे उपाध्यक्ष नंदा पाटले, कल्पनाथ टंडन, महेंद्र घृतलहरे, तथा कोषाध्यक्ष उबारन दास टंडन को बनाया गया है । वही मीडिया प्रभारी संदीप चतुर्वेदी को बनाया गया है और कार्यकारिणी मे नारायण बंजारे , संतोष कुर्रे , मदन बंजारे , गोमन नारंग , दरबारी बंजारे , सुशील चेलक , श्यामरतन कोसले , राजेश मारकंडे , नारायण खांडेकर , देवेन्द्र जोशी , राजेश गेंदले को कार्यकारिणी सदस्य और रमेश्वर भट्ट, दुर्गा प्रसाद सत्यवंशी , हुकमिचन्द जोशी , सेवाराम कुर्रे , लालाराम डहरिया , दासू दास टंडन ,अश्वनी टंडन को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है ।
भाजपा अनुसूचित जाति के कुकदूर मंडल मे मनीराम पात्रे ,दुल्लापुर मे धनेश दिलावर ,पंडरिया भूपेन्द्र कुर्रे , कुंडा मोहन कुर्रे ,पांडातराई संतोष डाहिरे ,इंदौरी गोपाल टंडन ,रणवीरपुर मुन्ना भारती ,बोड़ला लखनलाल बंजारे ,रेंगाखार राजकुमार ओगरे , भोरमदेव गौरीशंकर बंजारे ,कवर्धा ग्रामीण सुखदास डहरिया , कवर्धा शहर रोहित जंगड़े , पिपरिया गोविंद लहरे और सहसपुर लोहारा शिवकुमार लहरे को मंडल अध्यक्ष बनाया गया हैं ।



