अपना जिलाकबीरधाम विशेषजुर्मब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

जानिए पूरा मामला… मृतिका का पति ही निकला हत्यारा।

डेढ वर्ष पुर्व के अंधे कत्ल को सुलझाने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

विवेचना कर रहे अधिकारियों को कर रहा था गुमराह पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित टीम ने किया आरोपी का पर्दाफाश।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा क्राइम मीटिंग में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया था कि अपने अपने थाना क्षेत्र में घटित लंबित मार्ग/ हत्या के अपराधों की जल्द से जल्द विवेचना कर आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत करें, यदि किसी मामले के जांच में दिक्कत हो तो विशेष टीम की मदद से आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा दिलाने माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने कहा गया था इसी तारतम्य में थाना कुकदूर के ग्राम छोटे छीरपानी में वर्ष 2019 में घटित हत्या के प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पता तलाश लगातार जारी थी परंतु कुछ विशेष सूत्र सामने नहीं आ पा रहे थे, जिसकी पुनः पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया एन.के. बेताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकदुर उप निरीक्षक सुमित नेताम तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा नियुक्त विशेष टीम से थाना पंडरिया प्रभारी निरीक्षक कौशल किशोर वासनिक के द्वारा जांच नए सिरे से प्रारंभ की गई, जिसमें थाना कुकदूर मे वर्ष 2019 में दर्ज हत्या के अपराध क्रमांक 73/2019 धारा 302 भादवि के अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी किया जा रहा था विवेचना दौरान मृतिका के पति पर संदेह के आधार पर पुनः उसे थाना बुलाकर पूछताछ किया गया, जिसमें वह लगातार अलग-अलग बातें पुलिस के सामने रख रहा था पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर
मृतिका निर्मला बाई का पति लक्ष्मण प्रधान उम्र 46 वर्ष साकिन छोटे छीरपानी के द्वारा अपनी पत्नी के चारित्रिक दोष संदेह पर आवेशित होकर अपनी पत्नी को तकिया से मुंह, नाक दबाकर हत्या करना स्वीकार किया जिससे आरोपी के कब्जे से अपनी पत्नि के हत्या में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आरोपी को आज दिनांक 28.01.2021 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है । इस डेढ वर्ष पूर्व घटित अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया
एन.के.बेंताल के नेतृत्व में गठित टीम निरीक्षक कौशल किशोर वासनिक थाना पंडरिया , थाना प्रभारी कुकदूर उप. निरीक्षक सुमित नेताम , सहा.उ.नि . संजीव तिवारी , सहा.उ.नि.उग्रसेन जगत , प्र.आर . 170 बालक दास टंण्डन, प्र.आर 90 ओकार सिंह आर . क्रमांक 144 दिनेश धुर्वे , 59 दुजराम सिंद्राम , 514 अजयकांत तिवारी , 821 घनाराम मरकाम , 374 अमित सिंह ठाकुर , रामरतन चन्द्राकर , सहा.आर .838 शिवचरण यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button