
खेल/ शारजाह स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2020 के 9वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेल जनता से रिश्ता वेबडेस्क |शारजाह स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2020 के 9वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया है. एक ओवर में पलटा मैच 17 ओवर के खेल के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 173 रन था. यहां से राजस्थान को जीत के लिए 3 ओवर में 18 गेंदों में 51 रनों की जरूरत थी और मैच पंजाब के खेमे में दिख रहा था. तभी 18वें ओवर में धीमी बल्लेबाजी कर रहे तेवतिया ने गियर बदला और कॉर्ट्रेल के ओवर में 5 छक्के जड़कर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. इसके बाद 18 ओवर में राजस्थान का स्कोर 203 पर पहुंच गया. यहां से राजस्थान ने मैच पंजाब से छीन लिया. Also Read – RR vs KXIP Live Score : पंजाब को दूसरा झटका, केएल राहुल 69 रन बनाकर आउट पंजाब की पारी पहले विकेट के लिए मयंक अग्रवाल और कप्तान केएल राहुल की 183 रन की तूफानी पार्टनरशिप की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने शारजाह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2 विकेट पर 223 रन बनाए. इसमें मयंक अग्रवाल ने धमाकेदार शतक लगाया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ओपनिंग जोड़ी शुरू से ही हावी रही. अग्रवाल शुरू से बड़े शॉट खेलने के मूड में दिखे. उन्होंने 50 गेंदों पर 106 रन बनाए जिसमें 10 चौके और 7 छक्के शामिल हैं. पिछले मैच में शतक जड़ने वाले राहुल ने 54 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 69 रन बनाए. उनके अलावा निकोलस पूरन 8 गेंदों पर 25 रन और ग्लेन मैक्सवेल 13 रन बनाकर नाबाद रहे



