पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर की गई कार्यवाही..

20 जुलाई 2021| थाना उतई प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लगातार अवैध शराब परिवहन करने व बेचने वालों पर नकेल कसी जा रही है। इसी अभियान के दौरान 19 जुलाई 2021 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर की सूचना मिला कि ग्राम बोहारडीह का रहने वाला रोमनाथ साहू नामक व्यक्ति उम्र करीब 30 से 35 वर्ष दुबला पतला ग्राम बोहारडीह से मानिक चौरी रोड़ तालाब पार के पास बोरी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सुचना पर थाना स्टाफ बोहरडीह तालाब के पास पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया |
जिसमें एक व्यक्ति को पकड़े जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम रोमनाथ साहू पिता डिल्लन साहू उम्र 33 साल बोहारडीह का रहने वाला से बताया, जिसे उक्त शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई अवैध कागजात एवं दस्तावेज नहीं होना पाया गाया । उक्त आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाया जाने से अपराध क्रमाकं 258 / 2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
साथ दो अन्य अलग अलग प्रकरणों में आरोपी प्रधान सिंह पिता बहादुर सिंह उम्र 43 साल न्यू कालेज कालोनी उतई थाना उतई व संतोष जायसवाल पिता स्वं.रामानंद जायसवाल उम्र 45 साल आदर्श नगर उतई के द्वारा अवैध रूप से आम लोगो को शराब पीने की सुविधा प्रदान कराया जा रहा था शराब पीने वाले पुलिस टीम को आते देख भाग गये। आरोपी के कब्जे से 35 पौव्वा देशी मशाला शराब कीमत 3500 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रू. नगद बरामद किया गया हैं| दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 259 एवं 250 / 2021 धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया हैं।



