विविध

थाने से चंद कदम दूरी पर युवक का हैरतअंगेज कारनामा, पुलिस की नहीं पड़ी नजर, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के चक्कर में लोग पॉपुलर होने की चाहत में हैरतअंगेज कारनामों को अंजाम देने लग जाते हैं। जिससे उनकी खुद की जान को तो खतरा रहता ही है। बाकी लोगों की जान को भी जोखिम में डाल देते हैं। यह खतरनाक वीडियो अक्सर वे व्यूज़ और लाइक्स के लिए बनाते हैं, जिसमें थोड़ी सी लापरवाही हुई और जान गई। ठीक ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के मंडीदीप का है। जहां सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए स्टंटबाज युवक बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहा है। दरअसल, मंगल बाजार में युवक बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी कर रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक तेजी से बाइक चला रहा है और फिर ऊपर उछाल रहा है। इतना ही नहीं पास से गुजरते हुए लोगों को भी खतरे में डाल रहा है।

धार्मिक स्थल से लगी भूमि पर कब्रिस्तान बनाने पर विरोध: नेशनल हाईवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, प्रदर्शन कर कब्जे से मुक्त कराने की मांग

चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना मंडीदीप थाने से कुछ कदम की दूरी पर ही हुई। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, युवकों में पुलिस का खौफ अब खत्म हो गया है। खैर देखने वाली बात अब ये होगी कि पुलिस इस युवक पर कोई कार्रवाई करती है या नहीं।

Related Articles

Back to top button