प्रदेशरायपुर जिला

प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल खाली करने का फरमान, प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने किया विरोध, कहा – मांगें पूरी होने तक देंगे धरना, नया रायपुर में नहीं लगा है आचार संहिता

रायपुर. नया रायपुर तूता स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे सभी संगठन को कलेक्टर ने प्रदर्शन स्थल को खाली करने का आदेश जारी किया है. पत्र में आचार संहिता और निर्माण कार्य के चलते तुरंत धरना स्थल खाली करने की बात कही गई है. वहीं प्रदर्शनकारियों ने इस आदेश का विरोध किया है और कहा है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे. हमारी उपस्थिति में भी निर्माण कार्य कराया जा सकता है. आचार संहिता की बात है तो सिर्फ रायपुर दक्षिण क्षेत्र में यह लागू है. नया रायपुर में आचार संहिता नहीं लगा है.

आदेश पत्र में लिखा है कि रायपुर में राज्योत्सव मैदान के सामने ग्राम तुता में नवीन धरना स्थल घोषित किया गया है. धरना स्थल पर नलों, दरवाजों की तोड़फोड़, बिजली के केबल एवं लाइट्स की चोरी हो गई है. इसके कारण अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले लागों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे देखते हुए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण से धरना स्थल में आवश्यक निर्माण एवं सुधार कार्य करने पत्राचार किया गया है.

वा रायपुर अटल नगर विकास प्रधिकरण द्वारा धरना स्थल में निमार्ण कार्य एवं सुधार कार्य किए जाने के पूर्व धरना स्थल को रिक्त करवाने का आग्रह किया गया है. वर्तमान में इस कार्यालय द्वारा धरना प्रदर्शन के लिए किसी को अनुमति नहीं दिया गया है. अतः आदर्श आचार संहिता एवं धरना स्थल में निमार्ण एवं सुधार कार्य करने को लेकर निर्देशित किया जाता है कि आपके एवं आपके संघ द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन को आज ही समाप्त कर तत्काल धरना स्थल को रिक्त करना सुनिश्चित करें

Related Articles

Back to top button