
सीबीआई ने सेना के इंजीनियर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैरागढ़ में सेना के तीन ईएमआई सेंटर के सहायक पर कार्रवाई की गई है। सहायक इंजीनियर गैरीशन कैनेडी से जुड़े दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है।
सेना के तीन इंजीनियरों की सीबीआई से शिकायत की थी। असिस्टेंट इंजीनियर को रिश्वत लेते ट्रैप करने के बाद दो के दफ्तरों में छापा मारा गया। सीबीआई ने कार्रवाई कर भ्रष्टाचार निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत करने वाली फर्म मानव संसाधन की आपूर्ति करती थी। पेमेंट के एवज में फर्म संचालक से रिश्वत मांगी गई थी।
सीबीआई ने थ्री ईएमई सेंटर के असिस्टेंट इंजीनियर जे जॉन केनेडी को एक लाख की घूस लेते ट्रैप किया है। इसमें दो एई और एक जेई शामिल है। सीबीआई ने कार्रवाई देर रात की है। पहली बार सेना के क्षेत्र में भोपाल में सीबीआई ने यह कार्रवाई की है।



