अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलाशिक्षा एवं नौकरी

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की पीजी कक्षाओं के तहत सेकंड और फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 23 से, 30 तक प्रश्न पत्र होंगे अपलोड

9 अगस्त 2021 | हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की पीजी कक्षाओं के तहत सेकंड और फोर्थ सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाएं 23 अगस्त से होंगी। इसके लिए विषयवार अलग-अलग तिथियों में प्रश्नपत्र विवि की वेबसाइट www.durguniversity.ac.in पर डाउनलोड किए जाएंगे। प्रश्न पत्र डाउनलोड करने में किसी तरह की दिक्कतें होती हैं तो 9713387094 और 72259 40167 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकेंगे। साथ ही onlinehelp@durguniversity.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। 23 से 30 अगस्त तक हर दिन सुबह 11 बजे विषयवार प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में 26 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

इन तिथियों को प्रश्न पत्र किया जाएगा डाउनलोड
23 अगस्त : डीसीए, पीजीडीसीए, पीजी डिप्लोमा इन योग एजुकेशन और एमलिब सेकंड सेमेस्टर।
24 अगस्त : एलएलबी सेकंड, फोर्थ और सिक्स, प्रथम, तृतीय और पंचम एटीकेटी, बीपी एड और एमएसडब्ल्यू सेकंड और फोर्थ सेमेस्टर।
25 अगस्त : एमएससी भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, बायोटेक्नोल़ाजी, माइक्रो बायोलॉजी और होमसाइंस चतुर्थ सेमेस्टर।
26 अगस्त : एमएससी भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, बायोटेक्नोल़ाजी, माइक्रो बायोलॉजी और होमसाइंस सेकंड सेमेस्टर।
27 अगस्त : एमकॉम सेकंड और फोर्थ तथा बीबीए सेकंड, फोर्थ और सिक्स सेमेस्टर।
28 अगस्त : एमए हिंदी, अंग्रेजी. समाज शास्त्र, अर्थ शास्त्र, इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, राजनीति और गृह विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर।
29 अगस्त : एमए हिंदी, अंग्रेजी. समाज शास्त्र, अर्थ शास्त्र, इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, राजनीति और गृह विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर।
30 अगस्त : बीएड और एमएड सेकंड और फोर्थ सेमेस्टर।

 

Related Articles

Back to top button