छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, 9240 करोड़ रुपये की लागत की 33 सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

रायपुर. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रायपुर पहुंच गए है. मंत्री नितिन गडकरी का माना विमानतल पर छग के लोक निर्माण विभाग सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने स्वागत किया है. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी गडकरी का स्वागत किया|

बता दें कि, मेडिकल कॉलेज रायपुर के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है.जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम भूपेश बघेल परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. 9240 करोड़ रूपए की लागत की कुल 1017 किलोमीटर लम्बाई की छत्तीसगढ़ की 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे.

Related Articles

Back to top button