अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मट्रेंडिंग न्यूज़प्रदेशशिक्षा एवं नौकरीस्थानीय समाचार
सहायक प्राध्यापक चयन में भ्रष्टाचार को लेकर psc का पुतला फूंका भाजयुमो ने

CGPSC अध्यक्ष को बर्खास्त कर एस आई टी जांच की मांग–युवा मोर्चा

प्रदेश के युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर ,,, धांधली – भ्रष्टाचार करने वाले cg psc का पुतला दहन किया गया और छःग लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष टामन सोनवानी को बर्खास्त कर -एस आई टी -जांच की मांग की गई

लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में प्रारंभ से ही अनियमितता सामने आ रही है वर्तमान में अभ्यर्थी ने पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि अनुपस्थित अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बुलाया गया जो बड़ा गंभीर विषय है छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी का नाम आना, परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी नहीं कराया जाना गंभीर लापरवाही है



