अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशरायपुर जिलाशिक्षा एवं नौकरीस्थानीय समाचार

अम्बेडकर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 28 सितंबर से

बीबीएयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 28 सितंबर से शुरू होगी। पहले दिन पहली पाली में 31 तथा दूसरी पाली में 14 कोर्सों में दाखिले की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा दूसरी पाली की 2:00 से 4:00 के बीच होगी। छात्र 22 सितंबर से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड में उनके परीक्षा केंद्र का नाम दर्ज होगा। प्रवेश परीक्षा देशभर के करीब 115 केंद्रों पर होगी। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी टीसीएस कंपनी को दी गई है। अन्य विषयों की प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जल्दी ही घोषित होगा।
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि 28 सितंबर को पहली पाली में बीसीए अमेठी कैंपस, बीएससी इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी अमेठी कैंपस, बीटेक के विभिन्न कोर्सों, पीएचडी के केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, एनवायरमेंटल माइक्रोबायोलॉजी समेत कई विषयों की परीक्षा होगी

Related Articles

Back to top button