अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशस्थानीय समाचार
भारत सरकार का रमाकांत मिश्रा असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल नियुक्त हुए…

कानूनी प्रक्रिया को सँभालेंगे : छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़, 9 सितम्बर 2020 । रमाकांत मिश्रा असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल नियुक्त
वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत मिश्रा को केंद्रीय कानून मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार का असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है, कानून मंत्रालय ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है, अधिसूचना के मुताबिक उनकी नियुक्ति 3 वर्ष के लिए की गई है, बताया गया है कि श्री रमाकांत मिश्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भारत सरकार के मामले देखेंगे, इसके अलावा ईडी, सीबीआई, आईटी, सेंट्रल एक्साइज जैसी एजेंसियों के राज्य स्तर के कानूनी मामलों की भी पैरवी करेंगे



