अपना जिलाब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

7 लोगों की जिन्दा जलकर हुई मौत… तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल

नईदिल्ली 4 सितम्बर 2020|तमिलनाडु स्थित एक पटाखे की एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई लोग जख्मी बताये जा रहे है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हादसे में घायलों की संख्या 4 बतायी जा रही है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक मृतकों और घायलों की संख्या ज्यादा हो सकती है।

यह हादसा तमिलनाडु के कुड्डालोर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। यह स्थान तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 190 किलोमीटर दूर कुड्डालोर में है। खबरों के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ वह पूरी तहस-नहस हो गई है. मरनेवालों में फैक्ट्री का मालिक भी शामिल है. फिलहाल यह जांच की जा रही है कि धमाका आखिर किस वजह से हुआ था. कुड्डालोर के एसपी अभिनव ने बताया कि हादसे में 7 लोगों ने जान गंवाई है, वहीं तीन जख्मी हैं.

Related Articles

Back to top button