अपना जिलाकबीरधाम विशेषजुर्मस्थानीय समाचार

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लूट का आरोपी चंढ़ा पुलिस के हत्थे

राह चलते व्यक्ति से मोबाईल लूट कर भागा था आरोपी

1 नग मोबाइल बरामद किमती 10 हजार रूपये

मामला – पुलिस चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम ( छ.ग. )

कवर्धा, 4 सितम्बर 2020 । कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के.एल.ध्रुव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा उप. पुलिस अधीक्षक बी.आर. मंडावी व प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह थाना प्रभारी कवर्धा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी श्रीमति गीतांजलि सिंन्हा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23.08.20 को प्रार्थी लखनलाल कौशिक पिता झाडूराम कौशिक उम्र 51 वर्ष साकिन खैरझिटी खुर्द के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अज्ञात मोटरसाइकिल मे दो व्यक्ति द्वारा मेरा मोबाईल विवो ईलेवन किमती 10 हजार रूपये को हाथ से लुट कर ले गया है कि सुचना पर अपराध क्रमांक 444/20 धारा 392,34 भादवि.कायम कर विवेचना में लिया गया था कि दिनांक 02.09.2020 के दौरान विवेचना पतासाजी के आरोपी 01.दीपक कौशिक पिता यशवंत कौशिक उम्र 22 वर्ष , ग्राम ढोरली थाना स.लोहारा जिला कबीरधाम ( छ.ग. ) 02. उमेश कौशिक पिता संतोष कौशिक उम्र 20 वर्ष ग्राम ढोरली थाना स.लोहारा जिला कबीरधाम ( छ.ग. ) को गिरफ्तार कर लूट का मशरूका एक नग मोबाईल किमती 10 हजार रूपये बरामद किया गया है । आरोपीयों को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गीताजंलि सिन्हा , सउनि . नरेन्द्र सिंह , सउनि , चंन्द्रकांत तिवारी , सउनि.विजय राडेकर प्रआर , लोकेश खरे , प्रआर , ओमप्रकाश धुर्वे , हेमंत राजपुत , पुनेश्वर मंडावी , बद्री बांधेकर , शंशाक तिवारी , सैनिक सुनील यादव का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button