बिलासपुर जिला
खनिज विभाग ने दो कोयला डिपो पर कार्रवाई करते हुए 10 लाख की पेनाल्टी लगाई…

बिलासपुर. खनिज विभाग ने दो कोयला डिपो पर कार्रवाई करते हुए 10 लाख की पेनाल्टी लगाई है. खनिज विभाग ने शिकायत के आधार पर मौर्य कोल डिपो में अवैध कोयला-पत्थर का भण्डारण और कोयला चोरी के मामले में 5 लखा 43 हजार 940 रुपये का जुर्माना और पेंड्रीडीह स्थित वेदांता मिनरल्स पर 4 लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

इसके अतिरिक्त वेदांता मिनरल्स के संबंध में भी भंडारण नियमों और शर्तों का उल्लंघन करते हुए डिपो संचालक की अनियमित संचालन की शिकायत पर विभाग को मिली थी. इस पर खनिज अमला के द्वारा जांच के बाद 4 लाख 32000 रुपये पेनाल्टी लगाई गई है.



