अपना जिलाकबीरधाम विशेषजुर्मब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, नगदी रकम जप्त पुरा मामला जानिए…


~पुलिस चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ की कार्यवाही ~
,
कवर्धा , पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, उप पुलिस अधीक्षक बी.आर.मंडावी के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक मुकेश सोम थाना प्रभारी कोतवाली कवर्धा तथा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवरतन कश्यप के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21.01.21 को दौरान जुर्म जरायम पतासाजी की मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम गोछिया में आम जगह पर ग्राम गोछिया का किशन कौशिक अंको पर रुपए पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है की की सूचना पर रेड कार्यवाही किया। मौके पर आरोपी किशन कौशिक पिता जयकरण कौशिक उम्र 25 वर्ष ग्राम गोछिया चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा को मौके पर अंको में रुपए पैसों का हार जीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़े जिनके कब्जे से कुल नगदी रकम 1350 रुपये, एक नग सट्टा पट्टी, डॉट पेन को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध क्रमांक 00/21 धारा 4 (क) सट्टा एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवरतन कश्यप,सहायक उपनिरीक्षक राम भजन सिन्हा आरक्षण शंकर निषाद, शेष नारायण सिन्हा , पुनेश्वर मंडावी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button