छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मट्रेंडिंग न्यूज़प्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायगढ जिलास्थानीय समाचार

ससुराल मे जमाई कि खातिरदारी का हुआ जबर्दस्त अंजाम, फंदे पर लटकी मिली अधेड़ कि लाश

रायगढ़। जिले में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह शनिवार शाम को घर से निकला था। इसके बाद लौटा ही नहीं। फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मूल रू्प से जांजगीर के मालखरौदा का रहने वाला महावीर राठिया(50) पिछले कुछ साल से रायगढ़ के कुनकुनी में अपने सुसराल में रहता था। उसकी पत्नी और 2 बच्चे भी यहीं रहते हैं। शनिवार शाम को अचानक महावीर घर से निकल गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला था। कहा जा रहा है कि देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तब उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने सूचना दी की महावीर ने फांसी लगा ली है। 

Related Articles

Back to top button