अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिलास्थानीय समाचारस्वास्थ्य
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन: छत्तीसगढ़ में 7 दिन के राजकीय शोक का ऐलान…सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी


रायपुर:- 1 सितम्बर 2020। छत्तीसगढ़ में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर राज्य शासन ने 31 अगस्त से 6 सितम्बर तक पूरे राज्य में सात दिवस का राजकीय शोक घोषित किया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया- पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर राज्य शासन द्वारा 31 अगस्त से 6 सितम्बर तक पूरे राज्य में सात दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है।



