नारायणपुर

नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत…

नारायणपुर.  जिले में नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट (IED blast) में आने से मजदूर की मौत हो गई है. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है. यह मामला छोटेडोंगर थाना इलाके का है. हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.                  Watch more.बोड़ला: सीएमओ की बड़ी लापरवाही सामने आ रही, नल कनेक्शन में कीड़ा पानी का सफलाई, बीमार पड़ रहे लोग..

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आमदई निको माइंस के दो मजदूर आ गए. जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है. बताया जा रहा है कि आमदई निको माइंस के मजदूर जंगल की तरफ से काम पर जा रहे थे. इसी दौरान मजदूर का पैर पड़ा प्रेशर बम पर पड़ा, जिससे IED ब्लास्ट हुआ. सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था

Related Articles

Back to top button