पेट्रोल महंगा होने के करण व्यक्ति चोरी करने में मजबूर,जानिए पूरा मामला

बेमेतरा। जिला से नौ मोटरसाइकिल की चोरी हुआ| पेट्रोल महंगा होने के कारण वे ऐसे वाहनों को निशाना बनाता था| जिसमें फूल पेट्रोल हो, जिसके बाद वे पेट्रोल खत्म होने पर मोटरसाइकिल को छोड़कर भाग जाता था। आरोपित यूवक पेट्रोल महंगा होने के कारण मोटर साइकिल को तब तक अपने पास रखता था जब तक उसमें पेट्रोल हो, जैसे ही पेट्रोल खत्म हो जाती तो दूसरे वाहन को चुरा लेता था।
ऐसा वे लंबे समय से कर रहा था। पूछताछ करने पर ग्राम खिलोरा, बेरला, खम्हरिया, साजा व अन्य स्थानों से मोटर साइकिल चोरी करने के संबंध में बताया। शातिर चोर बेमेतरा जिले में कई दिनों से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था, जो शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। पूछताछ पर राम खेलावन ने बताया कि महगांई के मार के कारण पेट्रोल नहीं भरा सकने से घूम-घूम कर बाइक की चोरी करता था। पुलिस ने इस दौरान विभिन्न कंपनियों की नौ बाइक को जब्त किया है, जिसमें तीन पल्सर भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है|



