कबीरधाम विशेषस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

कोरोना में पत्रकार मनोज पाठक का आकस्मिक निधन, पत्रकार संघ ने मंत्री और विधायक से सहायता राशि 25 लाख मांग की

कबीरधाम जिले के पंडरिया के पत्रकार मनोज पाठक के आकस्मिक महामारी के चलते निधन पर विधायक श्रीमती ममता चंद्राकार से पत्रकार संघ कबीरधाम के जिलाध्यक्ष अभिताब नामदेव ने उनके परिवार को 25 लाख की राशि छोटी सी सहायता राशि व उनके परिवार के एक को सरकारी सेवा देकर उनका मान रखने की मांग की है

जैसा कि हम सभी इस वैश्विक महामारी के दौर से गुजर रहे है ।उसी की कडी में मेरे ब्लाक पंडरिया के एक्टिव पत्रकार स्व बबला मनोज पाठक लोगो की समस्या को लेकर शासन प्रशासन तक आवाज बुलंद करते हुए लोगो की तकलीफ को सरकार तक पहुंचते हुए एक वीर सिपाही की तरह अमर हो गए है।हम उनकी कमी को पूर्ति तो नहीं कर पाएंगे ,लेकिन अब पत्रकार के परिवार की चिंता सरकार व उनके नुमाइंदे को होनी चाहिए श्रीमती ममता चंद्राकार पंडरिया छेत्र की एक्टिव विधायक है,और आप देश के चौथे स्तंभ की कार्यप्रणाली से अच्छे से वाकिफ है।
अभिताब नामदेव छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कबीरधाम के जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर से उनके परिवार को 25 लाख की छोटी सी सहायता राशि व उनके परिवार को सरकारी सेवा देकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान करने की मांग करता हु,परिवार को तत्काल आर्थिक राशि दी जाए ।ताकि आपके क्षेत्र के पत्रकारों में आपके सरकार के पक्ष में एक सकारात्मक मैसेज मिले उनको एक हौसला मिले क्योंकि एक पत्रकार जीवन भर दूसरो के हक दिलाने के लिए सरकार की सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार तक को बिना कोई परिश्रमिक सरकार व जनप्रतिनिधि तक माध्यम बनता है,हम या कोई भी उनके परिवार के दुख को दूर तो नहीं कर सकते उनकी कमी की क्षती हुई है वह अपुरणीय है
भगवान उनके परिवार जनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
ऐसी स्थिति में उनके परिवार को सहयोग करना एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Back to top button