कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

प्रियंका गांधी ने कहा- मोदी जी की गारंटी को चाइना माल बताया, 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा

कांकेर: प्रियंका गांधी ने मोदी जी की गारंटी को चाइना माल की तरह बताया। उन्होंने कहा कि 15 लाख नहीं आए, देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और उनके उद्योगपति दोस्त मौज कर रहे हैं।

इससे पहले प्रियंका ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा के शासन में हिंसा का राज था, बस्तर आने से लोग डरते थे, निर्दोष आदिवासियों को जेल में डाला दिया जाता था। कांग्रेस सरकार​ ने यहां के लोग और किसानों को मजबूत करने का काम किया। प्रियंका ने ये बातें कांकेर में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में कही।

कांकेर में सभा के दौरान प्रियंका ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।
कांकेर में सभा के दौरान प्रियंका ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी के भाषण की प्रमुख बातें

कांग्रेस ने पंचायती राज को मजबूत किया

महात्मा गांधी से लेकर राजीव गांधी के सपने को कांग्रेस ने साकार किया। जब पंचायती राज की बात हुई तो फैसला किया गया कि गांव की बात गांव में होनी चाहिए। गांव की जरूरतों के बारे में यहां के लोग ही जानते हैं। आज आपके हाथों में सत्ता है।

छत्तीसगढ़ सरकार पर जनता का भरोसा

छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस पार्टी के विचारों पर काम कर रही है। यहां लोगों के लिए काम कर रही है। भरोसे को बनने में समय लगता है। भरोसा करने पर ये नजर भी आना चाहिए, तब भरोसा बनता है।

मंच से लोगों का अभिवादन करती हुईं प्रियंका गांधी।
मंच से लोगों का अभिवादन करती हुईं प्रियंका गांधी।

मेरे माता-पिता यहां कई बार आए

इंदिरा जी की जो सोच पर भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में काम कर रहे हैं। मेरे पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी यहां कई बार आए, यहां के लोगों से मिले,उनके समस्याओं को करीब से जाना और उन्हें सुलझाने का पूरा प्रयास किया।

बस्तर बड़ा ब्रांड बना

यहां सरकार आपको आगे बढ़ाने का काम कर रही है। बस्तर बड़ा ब्रांड बन गया है। एशिया का सबसे बड़ा मिलेट प्लांट यहां है, इससे लोगों को रोजगार मिला, यहां दूसरी संस्कृति को थोपने का काम नहीं किया गया।

मोदी जी को अपनी शान ज्यादा प्यारी

8 हजार करोड़ का एक हवाई जहाज खरीदते हैं, 20 हजार का नया संसद भवन बनाया, 27 हजार करोड़ का एक हॉल बनाया, मोदी जी के पास शान बढ़ाने के लिए पैसा है, गरीबों को देने के लिए कुछ नहीं है, देश की संपत्ति अपने उद्योगपति दोस्तों को सौंप रहे हैं।

प्रियंका को गुलाब देते हुए कार्यक्रम में शामिल बच्चा।
प्रियंका को गुलाब देते हुए कार्यक्रम में शामिल बच्चा।

छत्तीसगढ़ में फिर सरकार बनी तो जातीय जनगणना कराएंगे

​देश भर में एक किसान एक दिन में 27 रुपए कमाता है। वहीं अडानी और उनके दूसरे उद्योगप​ति दोस्त एक दिन में 16 सौ करोड़ रुपए कमा रहे हैं। जाति जनगणना की बात करने पर मौन हो जाते हैं। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में फिर से आएगी तो बिहार की तरह यहां भी जातीय जनगणना कराएंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार के काम का श्रेय लेते हैं

जगह-जगह जाकर कहते हैं मोदी की गारंटी, 15 लाख तो किसी को नहीं मिला। करोड़ों नौकरी भी किसी को नहीं मिली। किसानों की आमदनी भी दोगुनी नहीं हुई, छ्तीसगढ आकर कांग्रेस सरकार के काम का भी श्रेय लेकर जाते हैं।

मुखयमंत्री ने मंच से सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
मुखयमंत्री ने मंच से सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

10 लाख गरीबों को आवास देंगे

पांच साल और इस सरकार को मौका दीजिए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार फिर से आएगी तो 10 लाख आवास गरीबों को दिए जाएंगे। यहां ​इतना विकास हो रहा कि यहां से लोगों को कहीं नहीं जाना पड़ेगा। लोग यहां आएंगे।

देश में 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी

कांग्रेस ने सबसे बड़ा काम आपको आपकी संपत्ति आपके हाथों में दी। किसान, गरीब, आदिवासियों को मजबूत किया। गौठान योजना से आवारा पशुओं की समस्या खत्म हुई, लोगों को रोजगार मिला। मोदी जी खोखली गारंटी देते हैं। 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हमारे देश में है।

कांकेर में प्रियंका ने गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से मिलीं।
कांकेर में प्रियंका ने गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से मिलीं।

इससे पहले प्रियंका ने जनरल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से मिलीं, उनकी पढ़ाई और करियर को लेकर बातें की और उनके साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने चरखा चलाकर सूत भी काता, माटी कला बोर्ड के स्टॉल में रंगाई भी की। प्रियंका गांधी सभा को संबोधित कर रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button