कबीरधाम विशेषगरियाबंद जिलागौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िलाछत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिलाजांजगीर-चाम्पा जिलादन्तेवाड़ा जिलामुंगेली जिलाराजनांदगांव जिलारायगढ जिलारायपुर जिला
यूवक ने जेल जाने से पहले रास्ते में ही जहर खाकर किया आत्महत्या, जानिए क्या है इसकी वजह

17 वर्षीय नाबालिग को उसके घर से ग्राम रायपुर निवासी राजा कहार बहला फुसला कर भोपाल ले गया था। उसने भोपाल में नाबालिग के साथ रेप किया था। इसकी जानकारी पीड़िता के परिजनों ने देहात थाने में दी थी। मामले की जांच उप निरीक्षक निकिता विल्सन ने किया। जांच के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया था। राजा फोरलेन स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। जमानत पर चल रहा था।
शुक्रवार को केस की उसकी आखिरी पेशी थी। विशेष न्यायालय में विशेष न्यायाधीश आरती ए शुक्ला ने दोपहर 2.45 बजे 20 साल की सजा सुनाई। जेल ले जाते समय उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच जारी है। पीएम के बाद आरोपी के मौत का कारण स्पष्ट होगा।़



