अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचारस्पेशल स्टोरीस्वास्थ्य

भूपेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना फेल। एक झलक बोड़ला नगर की

पुलिस थाना,नगर पंचायत, भवन,जनपद पंचायत भवन के पास गायो का रोड में जमावड़ा देखिए..

डोल में पोल खुली नजरअंदाज

पुलिस थाना बोड़ला के पास का नजारा,पुलिस कर्मी भी खड़े नजर आ रहे है
रोज गाड़ी के नीचे दब रहे है बेज़ुबान जनवार।गाडी ड्राइवर और मालिक को परेशानी झेलना पड़ रहा है

कवर्धा,बोड़ला 21अगस्त 2020 । राज्य में भूपेश बघेल की सरकार महत्पूर्ण योजना नरवा,गरुवा,घुरवा,बारी के संवर्धन के लिए योजना बनाकर जमीनी स्तर में कार्य तो कर रही है जिसकी सराहना राज्य की ग्रामीण जनता भी कर रही है। वहीँ इस योजना से राज्य में ग्रामीणों को रोजगार का भी अवसर मिल रहा है। लेकिन इस योजना नरवा,गरुवा,घुरवा,बारी के सम्बंधता को शहरी क्षेत्र से जोड़कर देखें और हो रहे लापरवाही अथवा चूक पर नजर डालें तो इस चूक के चलते जनता के मन में इस योजना के प्रति सराहना और इस योजना को सफल बनाने की रूप रेखा और योजना को काफी आघात लगता नजर आ रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में गायों को इस योजना के तहत सुरक्षा और सुविधाएं देने के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में विशेष महत्व दिया गया है लेकिन बोड़ला नगर पंचायत इस मे विफल नजर आ रहा है हर रोज रात में नेशनल हाईवे सड़क पर गाय का जमावड़ा लगा रहता हैं जिसमे रोज एक गाय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाता है कुछ दिन पहले नाम मात्र दिखावा के लिए 5 या 10 गायो को रेडियम बेल्ट बांधा गया था शासन की योजनाओं को कुछ लोग सोशल मीडिया, फेसबुक, में हाई लाईट होने में लगे रहते है सिर्फ दिखावा के लिए जमीनी हकीकत में जीरो । शासन प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रही है जिसका खामयाजा भी लोगों को झेलना पड़ रहा है।बोड़ला,चौक-चौराहों में आपको बेजुबानों की काफी संख्या में बैठक नजर आ जायेगी। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह हैं । डोल में पोल खुली नजरअंदाज

Related Articles

Back to top button