कृष्ण जन्माष्टमी में युवाओं ने किया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण में युवाओं ने कहा हम सब साथ
कवर्धा, 13 अगस्त 2020। बोड़ला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत तरेगांव मैदान में युवाओं की टीम ने पौधरोपण का कार्य किया साथ ही उत्सह पूर्वक पर्यावरण एवं वातावरण देखते हुए वार्डो में साफ सफाई अभियान चलाया । जिसमे गांव के वातावरण शुद्ध रहे और बीमारी ना फैले । इस अवसर में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व में जनकल्याण समिति एवम ग्राम पंचायत तरेगॉव मैंदान के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्य सम्पन हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों के सहयोग बहुमुल्य योगदान रहा ।

जिसमें ग्राम के सरपंच अमर सिंह वर्मा, सतउ राम पटेंल, रघुनंदन वर्मा, मिथलेश कुमार वर्मा,अखिलेश वर्मा ,समिति के अध्यक्ष राधेश्याम पटेल ,सचिव महेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष डोमन दास मानिकपुरी,रामकिंकर वर्मा,नितेश वर्मा,किशन वर्मा,ओमप्रकाश मानिकपुरी देवराज पटेल, हेमूश्रीवास ,उत्तम , मानक,प्रादुम,कृष्णा ,धनेश वर्मा, रोशन वर्मा, पटेल मिलन, रामजी , भाई राम ,रूपसिंह ,एवम ग्राम के नागरिकगण उपस्थित रहे।



