अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचारस्वास्थ्य
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी


रायपुर,12 अगस्त 2020। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। रमन सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
अपने ट्वीट में रमन सिंह ने लिखा- मेरी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं। साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।



