अपना जिलाजुर्मप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

जज के बेटे की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

मामला राजनांदगांव क्षेत्र की जानिए

राजनांदगांव,8 अगस्त 2020। में एक सड़क हादसे में हाईकोर्ट के जज के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार सुबह हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम चौरड़िया के बेटे प्रियांश चौरड़िया अपनी कार से पेट्रोल भराने गए हुए थे। इसी दौरान हाइवे  पर बर्फानी आश्रम के पास उनकी कार को ट्रेलर ने जोरदार ठोकर मार दी। इस ठोकर  के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। घटना स्थल पर ही प्रियांश की मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनृसार प्रियांश चौरडिया अपनी कार सीजी 07 ए आर 1300 में पेट्रोल डालने के लिए निकला था। बर्फानी आश्रम के पास पहुंचा ही था कि ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को ठोकर मार दी। ठोकर  इतनी जबरदस्त थी, कि गाड़ी के सामने के परखच्चे ही उड़ गए । प्रियांश को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल बसंतपुर ले जाया गया । जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button