अपना जिलाकबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

बिजली विभाग का लापरवाही सामने आया : ओम प्रकाश

कवर्धा, 7 अगस्त 2020 । बोड़ला की विद्युत विभाग की घोर लापरवाही की वजह से वार्ड क्रमांक 01में बिजली का पोल गिर गया है,वार्ड की जनता ने बताया कि बिजली का पोल बहुत दिन से झुका था और खंभा तिरछा हो गया था,जिसमे छत के ऊपर कार्य चल रहा था,और बच्चे भी खेल रहे है केबल उनके करीब में गिरने की वजह से वार्ड के जनता में बोड़ला के विद्युत विभाग के प्रति घोर आक्रोश है, और नराजगी व्यक्त कर रहे हैं । ग्रामीणों ने बताया कि बिजली दिन में कई बार आँख मिचौली करता हैं और बिजली बिल में कोइ कमी नहीं होता है इससे हम सब बहुत परेशान हैं और गौरिमाता वार्ड के पार्षद ओमप्रकाश शर्मा ने लोगो को सहानभूति दिलाया कि जल्द इस समस्या का निजात नही किया गया तो कलेक्टर से शिकायत करेंगे।साथ मे वार्ड की जनता पप्पू साहू,लेखु साहू,दाद्दु यादव,राजू यादव ,खेलु साहू,बाली साहू,संतोष साहू,नरेंद्र निर्मलकर,उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button