अपना जिलाकबीरधाम विशेष

जन चौपाल कार्यक्रम,जनता के सुविधाओं के लिए प्रत्येक गुरुवार को चारों जनपद पंचायत में

कवर्धा। कबीरधाम जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आदेश जारी किया जनता को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सप्ताह में एक दिन गुरुवार को कवर्धा जिला के सभी ब्लॉक में जन चौपाल लगाने का निर्णय लिया और आदेशित किया।

जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन लगा कर लोगो का आवेदन पत्र लेकर निराकरण किया जाता हैं, कवर्धा जिला भगोलिक क्षेत्र फल बहोत बड़ा होने के कारण लोगो को काफी दूर दूर से अपनी समस्या को लेकर जिला मुख्यालय आना पड़ता था,जिसे लेकर जिला मुख्यालय पर निर्णय लिया गया कि अब से प्रत्येक गुरुवार को 11 बजे से 1:30 बजे तक ब्लॉक मुख्यालय पर ही लोगो का समस्या का आवेदन पत्र लेकर निराकरण किया जाए ताकि लोगो को किसी प्रकार की परेशानी न हो जिला के चारो जनपद पंचायत में sdm और सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित होकर आवेदन पत्र पर विचार विमर्श करते हुए यथा संभव प्रयास करते हुए निराकरण किया जाए।आज बोड़ला जनपद पंचायत के सामने जन चौपाल लगा सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button