अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषबलौदाबाजार ज़िलाब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

सीमेंट संयंत्र में हुआ हादसा, क्रेन का हुक टूट कर मजदूरों पर गिरा, दो मजदूरों की मौत, चार घायल…

27 जुलाई 2021 | बलौदा बाजार | सीमेंट फैक्ट्री में लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां श्री सीमेंट संयंत्र में 2 मजदूरों की मौत हो गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए बलौदा बाजार के चंदा देवी हॉस्पिटल में भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा देर रात की है।

सीमेंट संयंत्र के तीसरी यूनिट का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि क्रेन से मटेरियल सप्लाई किया जा रहा था, तभी क्रेन का हुक टूट गया और काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया।

इस हादसे में दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 4 घायलों को रेस्क्यू कर निकाला गया। पुलिस की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू कर रही थी, लेकिन बारिश तेज होने की वजह से इसे रोक दिया गया है। आशंका है कि क्रेन के नीचे कुछ और मजदूर दबे हो सकते हैं। सुबह एक बार फिर यहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होगा।

तकनीकी खामियां बनी वजह..

आमतौर पर प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए इस तरह की निजी कंपनियां अपने कर्मचारियों पर दबाव बनाते हैं लेकिन तकनीकी खामियों को दूर करने का प्रयास नहीं किया जाता है। श्री सीमेंट फैक्ट्री में भी कुछ इस तरह की ही लापरवाही बरती गई। जिसकी वजह से दो मजदूरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया है। वही चार मजदूर बुरी तरह से घायल है।

 

Related Articles

Back to top button