कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
एनसीबी की बड़ी कार्रवाई चावल वाहन से गांजा जब्त

कवर्धा। नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है| एनसीबी ने गांजा से भरे ट्रक को जब्त किया है| साथ ही तस्करी करने वाले 6 आरोपियों के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली कार को भी जब्त किया है| बता दें कि, एनसीबी ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है|
तस्करों ने तस्करी करने के लिए गबज का जुगाड़ लगाया था| तस्कर चावल के आड़ में गांजा की तस्करी कर रहे थे| जांच के दौरान एनसीबी की टीम को 1 ट्रक गांजा मिला है| साथ ही मामले के 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है| वहीं तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली कार को भी जब्त किया है| जानकारी के अनुसार, तस्कर उड़ीसा से छग के रास्ते गांजा ले रहे थे| इसी दौरान जिले की सीमा दशरंगपुर में एनसीबी की टीम ने कार्रवाई की है|



