बिलासपुर जिला

दागी हुए बहाल:एसपी दीपक झा ने 24 आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों का ट्रांसफर ऑर्डर लिस्ट किया जारी, सस्पेंड और लाइन अटैच किए गए पुलिस कर्मियों फिर किए गए बहाल

बिलासपुर एसपी दीपक झा ने 24 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है। लिस्ट में शालिम सभी पुलिसकर्मियों के थाना क्षेत्र में बदलाव किया गया है। खास बात है कि इस लिस्ट में उन पुलिस कर्मियों को भी जगह दी गई है जिन्हें पिछले 15 दिनों के अंदर काम में लापरवाही और चोरी करने जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद लाइन अटैच और सस्पेंड किया गया था।

बिलासपुर एसपी दीपक झा द्वारा जारी 24 आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का ट्रांसफर ऑर्डर लिस्ट
बिलासपुर एसपी दीपक झा द्वारा जारी 24 आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का ट्रांसफर ऑर्डर लिस्ट

सस्पेंड की गई प्रधान आरक्षक रीना सिंह समेत 3 आरक्षक किए गए बहाल, चारों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और पैसे चुराने का लगा था आरोप

शुक्रवार की शाम बिलासपुर एसपी दीपक झा ने अपने हस्ताक्षर से जिले में पदस्थ्य 24 आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया। इस लिस्ट में जगह पाने वाले सभी पुलिस कर्मियों के थाना क्षेत्र में बदलाव कर दिया गया है। इस लिस्ट में पिछले दिनों सस्पेंड की गई सकरी थाने कि प्रधान आरक्षक रीना प्रधान, आरक्षक सतीश यादव, उदय पाटले और वीरेंद्र साहू को भी जगह मिल गई है। ये चारों पुलिस कर्मी अपने सस्पेंशन से पहले सकरी थाने में पदस्थ थे। इन पुलिस कर्मियों पर 10 दिन पहले एक घर में घुसकर तोड़फोड़ मचाने और मकान मालिक के पैंट से 4 हजार रूपए चोरी करने का गंभीर आरोप लगा था। लिस्ट के अनुसार प्रधान आरक्षक रीना प्रधान को जहा एक तरफ शहर स्थित सिरगिट्टी थाना और आरक्षक सतीश यादव को सरकंडा थाने में भेजा गया हैं। तो वही आरक्षक उदय पाटले और वीरेंद्र साहू को ग्रामीण क्षेत्र के तखतपुर और हिर्री थाने में भेज दिया गया है।

6 साल से सिविल लाइन थाने में जमे पुलिस कर्मी को फिर मिला सिविल लाइन थाना

इस लिस्ट में बिलासपुर रेंज आईजी रतनलाल डांगी द्वारा काम में लापरवाही के आरोप में लाइन अटैच किए गए राहुल सिंह को भी जगह मिल गई है। राहुल सिंह पिछले 6 साल से सिविल लाइन थाने में ही पदस्थ है। 5 जुलाई को अचानक औचक निरीक्षण पर पहुंचे आई जी डांगी ने काम में लापरवाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया था। इसमें थाने में पदस्थ पूर्व टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार, एसआई रमेश पटेल और राहुल सिंह का नाम शामिल था। एसपी द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार राहुल सिंह को एक बार फिर सिविल लाइन थाने में ही

मिल गई है।

Related Articles

Back to top button