देश-विदेश

पीएम मोदी | पीएम मोदी शनिवार को दिखाएंगे गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी

[ad_1]

फोटो- एएनआई

फोटो- एएनआई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना होंगे। यह देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जो गोवा के मडगांव और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जून को सुबह 10:30 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना होंगे।”

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री केमेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, क्षेत्र के लोगों को गति के साथ आराम से यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी और इससे मुंबई-गोवा मार्ग के इस बीच संपर्क में सुधार भी होगा। इसमें कहा गया है कि यह ट्रेन देश में चलने वाली 19वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। मोदी ने 29 मई को असम की पहली और देश की 18वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

यह भी पढ़ें

पीएमओ ने कहा कि यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन की दूरी लगभग साढ़े सात घंटे में पूरी तरह से और दोनों स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में यात्रा के समय को बचाने में मदद करेगी। पीएमओ ने कहा कि विश्व स्तरीय सुविधा और प्रौद्योगिकी सहित उन्नत सुरक्षा सुविधा से लैस स्वदेश निर्मित ट्रेन दोनों राज्यों में पर्यटकों को भी बढ़ावा देगी। (एजेंसी)



[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button