अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार
नशीली गोलियों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ,गोलियों को बेचने के लिए करता था नाबालिग बच्चो का इस्तेमाल

21 जुलाई 2021/ एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी ) विश्वास चन्द्राकर के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे अवैध नशीले पदार्थ के कारोबारियों के धरपकड़ अभियान के तहत आरोपी मोहम्मद सद्दाम, पिता मोहम्मद फिरोज, उम्र 31 वर्ष, निवासी केम्प-1, गुरुद्वारा के सामने, भिलाई, थाना छावनी को 20 जुलाई 2021 को खंडे होटल और शासकीय स्कूल के भवन के खाली जगह पर नशीली टेबलेट रखकर बिक्री करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 390 नग अल्फाजोलम नामक नशीली टेबलेट जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना छावनी में एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 22 / 8 ( ख ) 27 ( क ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



