कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष
कवर्धा : 105 नग विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाइल फोन कीमती 15 लाख 75 हजार को किया गया बरामद

कवर्धा| जिले के फोर्स एकेडमीक भवन में विभिन्न थानों में प्रार्थी आवेदकों के द्वारा अपना मोबाइल फोन गुम होने का आवेदन दिया गया था। जिस का विशेष ध्यान रखते हुए प्रार्थी गण को उनका खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित वापस किया तकनीकी साक्ष्य के आधार पर खोए हुए / अन्य व्यक्ति के द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे, कुल 105/ नग मोबाइल फोन किमती लगभग 15 लाख 75 हजार रुपये को बरामद करने में सफलता प्राप्त किये हैं|
तकनीकी टीम द्वारा पूर्व में भी 134/ नग गुम मोबाइल फोन का पता तलाश कर वापस प्रार्थीयों के सुपुर्द किया जा चुका है, साथ ही पाकिट मारी करने वाले आरोपियों पर लगाम लगाते हुए पाकिटमारो से चोरी के मोबाइल बरामद कर, 07 आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही कर गिरफ्तार भी किया गया था



