अपना जिलाकबीरधाम विशेषजुर्मब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

24 घन्टे में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराधी जेल में..


थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
चोरी के बाद आगजनी करने वाले चोरों को 24 घण्टे के अंदर कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा

कवर्धा, 3 अगस्त 2020 जिले में चोरी नकबजनी के अपराधो पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक के एल धुव के निर्देशन एवं अति ० पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक अजीत ओगरे के मार्ग दर्शन में कोतवाली कवर्धा प्रभारी निमितेश सिह के कुशल नेतृत्व में प्रार्थी भावनी शंकर गुप्ता पिता दुर्गा प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट पर दिनांक 01 / 08 / 2020 दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा नवीन बाजार मे पान ठेला मे चोरी करके पान ठेला मे आग लगा दिया जिससे प्रार्थी को 14000 / सामान व पान ठेला 30000 / का जलकर नष्ट हो गया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 385/2020 धारा 457,380,436 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी पता तलास हेतु मुखबीर लगाया गया जो जरिये मुखबीर के सुचना मिली कि सन्देही 01 सुनील कोसले पिता कन्हैया कोसले उम 23 वर्ष साकिन रविदास नगर वार्ड न 0 4 पीजी कालेज के पीछे जूठेल सतनामी के घर के पास कवर्धा 02वीरू सारथी पिता राम प्रसाद उस 21 वर्ष साकिज नवीन बाजार कवर्धा जिला कबीरधाम 03 अपचारी बालक 04 राकेश खोपडागडे पिता कन्हैया उम 20 वर्ष साकिन आदर्श नगर कवर्धा जिला कबीरधाम को पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया । आरोपीगणो के पेश करने चोरी गये मशरूक जुमला कीमती 5000 / को जप्त कर आरोपीगण को ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है इस कार्यवाही मे थाना प्रभारीनिमितेश सिह , आशीष सिंह , उमा उपाध्याय देवनारायण चंद्रवंशी , गज्जू सिह ,राजेश्वर कोसरिया , बिसेन चन्द्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा है ।

Related Articles

Back to top button