छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

बुजुर्ग महिला को मोपेड ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

22 नवम्बर 2021| पुलगांव थाना क्षेत्र के चंदखुरी इलाके के केनालपारा में रविवार की दोपहर 12 बजे बुजुर्ग महिला फुलुबाई निर्मलकर (75 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला घर से निकलकर रोड से पड़ोस में जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आर रहे मोपेड ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग महिला गिर पड़ीं। बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मोपेड सीजी 08 एएम 6366 के चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत केस दर्ज किया है। महिला के नाती राजूलाल निर्मलकर ने पुलिस को बताया कि उसकी किराने की दुकान है। हादसे की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा था।

Related Articles

Back to top button