अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

स्टेशन चौक से महामाया मंदिर तक बनेगी 3 किलोमीटर लंबी व 18 मीटर चौड़ी सड़क

18 अगस्त 2021 | कुम्हारी नगर पालिका परिषद की मंगलवार को हुई सामान्य सभा की बैठक में फैसला किया गया कि स्टेशन चौक से महामाया मंदिर तक करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। चौड़ाई 18 मीटर होगी। इसके बनने से प्रभावित होने वालों को शासकीय दर पर मुआवजा दिया जाएगा।

अभी इसका एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। करीब दो दिन में इसके तैयार होने की संभावना है। बैठक में अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने इसका प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि सड़क पर दोनों ओर ढंकी हुई नालियां और पैदल चलने के लिए पाथवे बनाया जाएगा। किनारों पर पौध रोपण किए जाएंगे। इससे पर्यावरण की सुरक्षा हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button