छत्तीसगढ़ विशेष

होस्पिटल में भर्ती कैदी इलाज़ के दौरान वंहा से भागने की कोशिश

जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती एक कैदी को वार्ड से उपचार के लिए कैजुअल्टी लाया गया था, जहां मौका देखते ही भाग निकलने की कोशिश की, जेल के कर्मचारियों ने पीछाकर कैदी को पकड़ा। गरदा निवासी मनीराम पोडियामी (26 वर्ष) जिसके ऊपर 376, 366, 367, 323, 442 आदि के मामले दर्ज थे, आरोपी ने जेल में बंद होने के दौरान अपने आप को जख्मी करते हुए अस्पताल में भर्ती हो गया था, जिसकी सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात भी किया था। वार्ड से उसे दुबारा इलाज के लिए कैजुअल्टी लाया गया था, जहां उपचार के दौरान जेल विभाग के जवान को धक्का मारते हुए सामने रेलिंग से कूदकर भागने की कोशिश की। जवानों ने मेकाज से 1 किमी दूर पर आरोपी को पकडक़र वापस मेकाज चौकी लाया गया, जहां वापस उसे जेल ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button